फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MLA Vinay Shakya appeared before the media

विधायक विनय शाक्य इटावा में मिले, बेटी ने मांगी सुरक्षा

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
MLA Vinay Shakya appeared before the media
औरैया/इटावा। औरैया की बिधूना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य बुधवार को मीडिया के सामने आए। विधायक ने खुद के अपहरण की बात को गलत ठहराया। कहा कि उनका अपहरण नहीं किया गया है। वह भाजपा से नाराज हैं और स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जाएंगे, वहीं वह भी जाएंगे। विधायक के भाई ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्हें घेरने का प्रयास किया गया, उन्हें खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान औरैया के बिधूना विधायक विनय शाक्य के भी सपा में जाने की चर्चा तेज हो गई थी। इस बीच विधायक की बेटी ने आरोप लगाया कि पिता को उनके चाचा और दादी जबरन ले गए हैं, जबकि वह सपा में नहीं जाना चाहते हैं। इस मामले को लेकर पुलिस को भी बयान जारी करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को इटावा में शांति कालोनी में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में विनय ने कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। वह सपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। मामले में विधायक की मां ने कहा कि क्या कोई मां बेटे का अपहरण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विनय हमारे साथ कई साल से हैं। देवेश ने कहा कि भाई के अस्वस्थ होने के बाद सभी काम वह देख रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य उनके परिवार के संरक्षक रहे हैं, लेकिन भाई जैसा कहेंगे हम लोग वैसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कुछ लोगों ने उन्हें घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।
वीडियो वायरल कराने में भाजपा के शीर्ष नेताओं का हाथ
देवेश ने कहा कि वीडियो वायरल कराने के पीछे भाजपा के शीर्ष नेताओं का हाथ है। बिधूना की राजनीति में उनसे ज्यादा किसी का अस्तित्व नहीं है। भाई उनके साथ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
कहा कि पर्दे के पीछे से जिन लोगों ने भतीजी से वीडियो में जो कुछ कहलवाया है, उन्हें यह भय था कि कहीं देवेश का टिकट हो गया तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। विनय स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ रहेंगे। देवेश ने कहा कि बिधूना में हमसे ज्यादा मजबूत प्रत्याशी कहां मिलेगा। सर्वे में भी वह सबसे टॉप पर हैं। जब विरोधी किसी तरह से परास्त नहीं कर पाए तो उन्होंने परिवार का सहारा लेकर इस तरह का काम किया। वह मैदान में हैं और रहेंगे।
रिया ने भी मांगी सुरक्षा
रिया ने अपने और भाई सिद्धार्थ को खतरा बताया है। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर रिया व सिद्धार्थ की ओर से सुरक्षा की मांग करने वाला पत्र वायरल किया गया है। वायरल पत्र में रिया ने पिता का उत्तराधिकारी बताया और कहा कि राजनीति में कदम बढ़ाने से परिवार में गतिरोध उत्पन्न हो गया।

रिया ने खुद अपनी व भाई सिद्धार्थ की जान-माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पत्र अभी नहीं मिला है। पत्र मिलते ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जरूरी समझा गया तो सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed