{"_id":"64a84ccda70545e4b20cc144","slug":"missing-minor-went-to-market-report-of-kidnapping-auraiya-news-c-211-1-aur1002-283-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Crime: बाजार गई नाबालिग अचानक लापता, मां की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Crime: बाजार गई नाबालिग अचानक लापता, मां की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
सार
कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी दिबियापुर बाजार करने गई थी। इसके बाद से लापता है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि उसकी 15 वर्यीय पुत्री 19 जून को दिबियापुर बाजार करने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर जब जानकारी जुटाई, तो पता चला कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के रूरूआ बबीना निवासी छोटू उसकी पुत्री को ले गया है।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी गांव की एक लड़की ने भी उसे दी है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन