{"_id":"64dfb6f9431b0d2b1401cf36","slug":"missing-child-living-in-brother-in-laws-house-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1975-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जीजा के घर रह रहा बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जीजा के घर रह रहा बालक लापता
Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
जीजा के घर रह रहा बालक लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस
- शुक्रवार डेढ़ बजे के करीब बाजार के लिए था निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। जीजा के घर जवाहरनगर मोहल्ले में रह रहा बालक शुक्रवार की दोपहर अचानक गुम हो गया। परिजन की सूचना पर पुलिस देर रात तक नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा से बालक का सुराग लगाने में जुटी रही। परिजनों ने बालक के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।
बेला थाना क्षेत्र के गांव प्यारी पुर्वा निवासी रामलखन का पुत्र शिवा उर्फ दीपक (12) बिधूना नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में अपने जीजा जीतू राजपूत व बहन संध्या के साथ लगभग तीन साल से रह रहा है। शुक्रवार को शिवा घर से लगभग डेढ़ बजे बाजार के लिए अकेला निकला। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जीतू ने बताया कि नगर में नुमाइश व बाजार में खोजबीन करते रहे लेकिन शिव का सुराग नहीं मिला। वहीं देर रात पुलिस को सूचना दी गई। सीओ अशोक कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने नगर के मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बालक लापता होने की सूचना मिली है। कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बालक पैदल जाता दिखाई दिया है। जल्द बालक को बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा।