{"_id":"6429d620c3c2f5548109cec6","slug":"missed-students-will-be-able-to-appear-in-the-exam-on-april-5-and-6-auraiya-news-c-12-1-158675-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छूटे छात्र पांच व छह अप्रैल को परीक्षा हो सकेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छूटे छात्र पांच व छह अप्रैल को परीक्षा हो सकेंगे शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके परीक्षार्थियों को फिर से पांच व छह अप्रैल को परीक्षा में शामिल होने का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद उन्हें कोई अवसर नहीं मिलेगा।
प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से पांच फरवरी तक हुई थी। छूटे परीक्षार्थियों के लिए 11 व 12 फरवरी को परीक्षा कराई गई थी। हालांकि विभिन्न जिलों से प्रधानाचार्यों ने बोर्ड को सूचना भेजी कि अभी भी कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है। ऐसे में उन्हें एक मौका दिया गया है। बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालय को जारी आदेश में कहा है कि डीआईओएस व प्रधानाचार्य स्तर से परीक्षार्थियों का विवरण एकत्र करें।
साथ ही विषयवार परीक्षक नियुक्त कर पांच व छह अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षा कराएं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। बोर्ड ने निर्देश में स्पष्ट किया है कि जिस विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी होगी उनकी विद्यालय में तथा एकल रूप में कहीं-कहीं परीक्षा जिला मुख्यालय स्थित निर्धारित केंद्र पर होगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि पांच व छह अप्रैल को इंटरमीडिएट के ऐसे परीक्षार्थी जिनकी प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई हैं। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न होंगी। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं मिलेगा।