फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Miscreants raid Pradhan's house, robbing wife hostage

Auraiya News: प्रधान के घर बदमाशों का धावा, पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट

Tue, 11 Apr 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 11 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Miscreants raid Pradhan's house, robbing wife hostage
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तुमरिहा में सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने शहबाजपुर प्रधान के घर धावा बोल दिया। पत्नी को बंधक बनाकर नकदी व आभूषण लूट ले गए। घटना के वक्त प्रधान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बौद्ध कथा में शामिल होने गए थे। लूटपाट की जानकारी पर एसपी ने पहुंचकर छानबीन की। लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शहबाजपुर के प्रधान समरथ सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह गांव के कुछ लोगों के साथ पुरवा उदैत गांव में बौद्ध कथा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी कमला देवी अकेली थी। रात एक बजे के करीब पड़ोसियों ने बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर पत्नी चारपाई में रस्सी से बंधी पड़ी मिली।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि छत के रास्ते घर में घुसे कुछ नकाबपोश लोगों ने मारपीट करने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर चारपाई पर बांधकर डाल दिया और आंख में भी पट्टी बांध दी। इसके बाद कमरे व संदूक की चाबी लेकर लूटपाट की। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह उसने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया तब पड़ोसियों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि जब घर पहुंचा तो घर से 50 हजार रुपये नकद और पत्नी व बहू के करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर गायब मिले। घटना की जानकारी पर एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन के साथ ही कमला से बदमाशों का हुलिया और बदमाशों के बातचीत से जुड़ी अन्य जानकारियां लीं। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट कर थाना व एसओजी समेत एक अन्य टीमें लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रधान के बारे में पूछा, डेढ़ घंटे घर में रहे बदमाश
कमला देवी ने पुलिस को बताया कि पति के जाने के बाद वह मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। मुख्य दरवाजे पर ताला बंद कर दिया था। इसी बीच छत से दो युवक कूदे तो उसकी आंख खुल गई। दोनों उसके पास आए और मुंह दबा दिया। बताया कि पहले उसने प्रधान के बारे में पूछकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ के छत पर होने की आहट भी लगी। बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। इससे उन्हें पहचान नहीं सकी। बताया, तकरीबन रात एक बजे बदमाश उसके घर पर आए थे। उसके हाथ, पैर रस्सी से बांधने के बाद लूटपाट कर जब वह घर से गए और उसने किसी तरह से मुंह से कपड़ा हटाया तो रात के ढाई बजे थे। फिलहाल प्रधान ने किसी पर शक नहीं जताया है।

गांव के कुछ संदिग्धों पर पुलिस की नजर
प्रधान के घर पर पत्नी को बंधक बनाकर की गई लूटपाट के मामले में पुलिस करीबियों पर शक जता रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ संदिग्धों पर नजर गढ़ा दी है। वहीं घटना स्थल पर चर्चा रही कि प्रधान समरथ सिंह कब तक घर पर रहे और किस समय वह उदैत गांव गए। इस पर लुटेरे नजर रखे हुए थे। प्रधान के जाने और पत्नी व पड़ोस के लोगों के सोने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed