{"_id":"baf42c94ebb6e571c1fdb76118ac354a","slug":"miscreants-dindhadeh-bike-cash-and-mobile-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाडे़ बाइक, नगदी व मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दिनदहाडे़ बाइक, नगदी व मोबाइल छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 09 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर से कंचौसी जाते समय शुक्रवार साढ़े ग्यारह बजे नहर पटरी पर एक युवक को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर लूट लिया। युवक से मोटरसाइकिल, नगदी एवं मोबाइल लूटकर लुटेरे भाग गए। लूट की वारदात के बाद जिले में नाकेबंदी की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं आई है।
विज्ञापन
इटावा के थाना बकेबर सुभाष नगर निवासी प्रवीन कुमार बाइक से दिबियापुर होते हुए नहर पटरी के रास्ते कंचौसी जा रहा था। वह बिझाई नहर पुल के पास पहुंचा, तभी एक हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक से उतरे दो युवकों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया, जबकि एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया। पर्स, मोबाइल एवं पेशन प्रो बाइक छीन ली।
पीड़ित के अनुसार बदमाश घटना को अंजाम देकर आराम से कंचौसी की ओर निकल गए। किसी प्रकार से लोगों की मदद से वह दिबियापुर थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह को उसने आपबीती सुनाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत है और टावर के काम के सिलसिले में कंचौसी जा रहा था। उसके पर्स में करीब तीन सौ रूपये रखे थे। शिकायत पर थाना प्रभारी विक्रमाजीत सिंह उसे साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा संबंधित जानकारी हासिल की। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बाइक पर तीन सवारियों पर लगाम नहीं लगा पा रही पुलिस - दिबियापुर (औरैया)। लूट की घटनाओं में भले ही बाइक सवार तीन युवकों की संलिप्तता ही सामने आती है। इसके बावजूद पुलिस बाइक सवार तीन युवकों पर लगाम कसने में नाकाम नजर आती है।
फरवरी में दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर सर्राफा व्यापारी को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने ही लूटा था। घटना के बाद कुछ दिनों तक तीन सवारियां बैठाए मोटरसाइकिल सवारों पर सख्ती बरती गई। परंतु फिर वही ढाक के तीन पात। आज फिर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।