{"_id":"6631315bfb5f17a35a0ce906","slug":"minor-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-bamba-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111727-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बंबा में नहाने समय डूबने से नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बंबा में नहाने समय डूबने से नाबालिग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव से निकले मंगलपुर रजबहा में मंगलवार को एक नाबालिग अपने छोटे तीन भाइयों के साथ मेला देखने पहुंचा। जहां बंबा में नहाते समय वह पानी में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नाबालिग को किसी तरह से पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव जमौली निवासी 16 वर्षीय शिवम सपेरा समुदाय का है। मंगलवार को वह अपने तीन अन्य भाइयों के साथ साथ ब्रह्मदेव मेला देखने गांव गया था। जहां पास ही निकले मंगलपुर रजबहा में वह अपने भाईयों के साथ नहाने के लिए उतरा। अचानक से वह डूबने लगा। इस पर उसने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई।
यह देख साथ में नहा रहे उसके तीनों भाइयों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। इस पर तीनों भाई पानी से किसी तरह से बाहर निकले और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पानी में छलांग लगाकर उसे पानी से तो निकाल लिया, लेकिन तब तक शिवम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि डूबने से नाबालिग की मौत हाेने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
पिता की मौत के बाद परिवार को भरण-पोषण करता था
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शिवम के पिता की पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। शिवम किसी तरह से इधर-उधर से मांग कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की मां मोहिनी आए दिन बीमार रहती है। इसकी दवाई का खर्चा भी शिवम उठाता था। समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।