फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minor and Bnbe drought, farmers

माइनर और बंबे सूखे, किसान परेशान

Sat, 25 Feb 2017 11:49 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 25 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Minor and Bnbe drought, farmers
गंदगी से पटा पड़ा सूखे माइनर की हालत। - फोटो : अमर उजाला
निचली गंगा नहर में पानी न होने से क्षेत्र के माइनर और बंबे सूखे पड़े हैं। बढ़े हुए तापमान के कारण गेहूं की फसल को इस समय सिंचाई की जरूरत है। मगर पानी न होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र की हजारों एकड़ फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह से इटावा निचली गंगा नहर में पानी का बहाव नहीं है। जिसके कारण बंबे व माइनर सूखे पड़े है। क्षेत्र के गांव मधवापुर, नौंगवां, अमरपुर, कंचौसी, सूखमपुर, अघार, हरतौली ढिकियापुर, घसाकापुर्वा में हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई ढिकियापुर मंगलपुर, कनमऊ, सूखमपुर व परजनी माइनर के पानी पर ही निर्भर है। मगर ये सभी माइनर सूखे पड़े हैं। इस समय तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर संकट है। जिससे किसानों को सिंचाई की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


मगर माइनर सूखे होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों ने बताया कि पानी न होने से वह लोग निजी ट्यूबवेल का सहारा लेने को मजबूर हैं। जो काफी मंहगी पड़ रही है। कई किसान इतना खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। किसान ब्रजेश बाथम, यज्ञदत्त दीक्षित, कुंवर सिंह, श्रीकृष्ण, प्रेमचंद्र, किशोरी लाल आदि किसानों ने डीएम से मांग की है कि नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाए। जिससे उनकी फसलें बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed