{"_id":"5e6531f38ebc3ef3f71b2392","slug":"minister-sent-a-report-of-loss-of-one-crore-40-lakh-rupees-through-dm-auraiya-news-knp549420176","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः मंत्री ने डीएम के माध्यम से एक करोड़ 40 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट शासन को भिजवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः मंत्री ने डीएम के माध्यम से एक करोड़ 40 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट शासन को भिजवाई
विज्ञापन
औरैया। औरैया जिले में दो दिन पहले हुई बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि में 4166 किसानों की 803 हेक्टेयर में खड़ी लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। रविवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी औरैया के साथ बैठक कर नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट शासन को भिजवाई।
गेल स्थित गेस्ट हाउस में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह के साथ बैठक करके ओलावृष्टि एवं बेमौसम बरसात में जिले की तीनों तहसीलों में हुए नुकसान पर चर्चा की। डीएम के अनुसार जिले में किसानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है।
इसमें औरैया तहसील क्षेत्र में 152 किसानों का 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। 32 हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसल का नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र में किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए 4 लाख 38 हजार रुपये का आंकलन किया गया है। बिधूना तहसील में 3233 किसानों की 476 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
नुकसान का आंकलन लगभग 64 लाख 26 हजार रुपये है। जबकि अजीतमल में 781 किसान की 295 हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसल का नुकसान हुआ है। यहां किसानों का लगभग 33 लाख 70 हजार रुपये नुकसान हुआ है। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बैठक के बाद बताया कि बेमौसम बरसात में जिले भर के कुल 4166 किसानों की 803 हेक्टेयर में खड़ी फसल का नुकसान हुआ है।
नुकसान का आंकलन करके किसानों के मुआवजे के लिए एक करोड़ 40 लाख की रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भिजवाई गई है। जल्द ही शासन से स्वीकृत होने पर किसानों को मुआवजा वितरित किया जाएगा। इधर, गेल गांव में ही एसपी सुनीति के साथ बैठक करके कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जिले की कानून व्यवस्था पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।