{"_id":"625471b544119033e06b785d","slug":"millions-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-deserted-house-auraiya-news-knp690663536","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के हरचंदापुर में किसान के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी उठा ले गए। किसान की पत्नी ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरचंदापुर निवासी आशा देवी पत्नी रमेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वह परिवार समेत घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर गेहूूं की फसल की थ्रेसिरिंग कराने खेतों पर गई थी।
इसी का फायदा उठा कर चोर ताला काटकर घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी से करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, पांच हजार रुपये उठा ले गए। रात करीब आठ बजे खेत से लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पति के घर पर न होने पर उसने थाने आकर जानकारी दी। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। बढ़िन चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार को घटना की जांच के लिए भेजा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।