फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   milan samaaroh mein deepaavalee par kiya jaagarook

मिलन समारोह में दीपावली पर किया जागरूक

Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
milan samaaroh mein deepaavalee par kiya jaagarook
औरैया। ‘एक विचित्र पहल सेवा समिति’ की महिलाओं की संस्था तुलसी की ओर से बुधवार को दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जताई। दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यही नहीं, धार्मिक यात्रा को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

महिला शाखा तुलसी की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होमगंज स्थित श्री पोरवाल धर्मशाला में शाम के समय आयोजित किया गया। इसमें तुलसी शाखा की सदस्यों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। तुलसी शाखा की प्रभारी मीरा गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर लोग साफ-सफाई में लग जाते हैं, स्वच्छता में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी शाखा की अध्यक्ष सुनीता गहोई ने कहा कि यह एकता और आदर-सत्कार कर उपहार देने का त्यौहार है। कार्यक्रम में धार्मिक यात्रा (टूर) हेतु सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया। समारोह के दौरान बबिता गुप्ता, विमलेश दुबे, यूविका पोरवाल, सीमा गुप्ता, क्षमा सोनी, प्रतिमा सविता, प्रतिभा सोनी, सीमा पोरवाल, संगीता भदौरिया, अनीता पोरवाल, मधु शर्मा, गीता अग्रवाल, एकता गुप्ता, लकी पोरवाल, पदमा कटियार, मंजू पोरवाल, प्रभा कटिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदर्श बने जिला महामंत्री और शिवगोपाल बने नगर अध्यक्ष
औरैया। राष्ट्रीय गौरक्षक दल की बैठक बुधवार को हुई। इसमें मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय व राजवीर पांडेय ने आदर्श चतुर्वेदी उर्फ लकी को जिला महामंत्री और शिवगोपाल दुबे को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed