फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mid day meal passed, children's books hung

Auraiya News: मिड डे मील पास, लटक गईं बच्चों की किताबें

Tue, 02 Apr 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mid day meal passed, children's books hung
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। 31 मार्च की देर रात तक कोषागार कार्यालय में तमाम विभागों की वित्तीय फाइलों की संस्तुति को लेकर कवायद चलती रही। बेसिक शिक्षा विभाग की सबसे अहम फाइल कन्वर्जन कास्ट को वित्तीय सत्र समापन के अंतिम पलों में पास कर दिया गया जबकि कई छोटी फाइलों को तवज्जो नहीं मिल सकी। इनमें सबसे अहम बच्चों के किताबों की फाइल शामिल रही।
लोकसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श आचार संहिता व इसी बीच वित्तीय सत्र की समाप्ति। सरकारी विभागों में बजट को लेकर रुकी फाइलों व धनराशि की वापसी को देखते हुए अधिकारियों को 31 मार्च रविवार को खूब पसीना बहाना पड़ा। कोषागार कार्यालय में देर रात तक काम चलता रहा।
विज्ञापन

जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर दिसंबर से मार्च तक की कन्वर्जन कास्ट की फाइल पास होने में ए़ड़ी से चोटी तक का जोर लग गया। रविवार को वित्तीय सत्र की समाप्ति के अंतिम पलों में 4.49 करोड़ रुपये की कन्वर्जन कास्ट की फाइल को कोषागार में पास किया गया। हालांकि इस कड़ी में जनहित से जुड़ी बच्चों की किताबों को लेकर तैयार फाइल रुक गई। ऐसे में बच्चों को नई किताबों के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा रुकने वाली फाइलों में बेसिक शिक्षा विभाग की वित्तीय कार्यों से जुड़ी कुछ छोटी फाइलें भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
छह लाख किताबें बीआरसी पहुंची, नौ लाख की है जरूरत
एक अप्रैल से बेसिक के स्कूलों में नए शिक्षण सत्र को लेकर बच्चों को किताबें मुहैया कराने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दिनों बेसिक के अधिकारियों की सक्रियता से तकरीबन छह लाख किताबों को जुटा लिया गया। जिन्हें बीआरसी के जरिए स्कूलों को भेजा जा रहा है। जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिहाज से कुल नौ लाख किताबों की जरूरत है। इसकी भरपाई के लिए विभागीय अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि जल्द से जल्द किताबों के वितरण को सुनिश्चित कराने के लिए बीएसए ने बीईओ को बैठक कर रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं।

-------------------
वर्जन
कन्वर्जन कास्ट से संबंधित 4.49 करोड़ रुपये की फाइल वित्तीय सत्र समापन के दौरान कोषागार से पास हो गई है। विभाग के खाते में धनराशि आने के साथ ही जल्द ही इसे स्कूलों को आवंटित कर दिया जाएगा। बच्चों की किताबों संबंधी एक फाइल रुक गई है। इसे जनहित में पास कराने का प्रयास किया जाएगा।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed