फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meter tampering , FIR lodged against five

मीटर से छेड़छाड़, पांच के खिलाफ कराई एफआईआर

Thu, 18 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meter tampering , FIR lodged against five
 बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को टीम के अधिकारियों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम के अधिकारियों ने शील्ड मीटर के अंदर रजिस्ट्रेंस लगी होने पर मीटर उखाड़ लिया।
विज्ञापन

 इस मामले में संबंधित पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।शहर में उपभोक्ताओं के यहां रेवेन्यू चोरी किए जाने के लिए अभी तक विभागीय अधिकारियों के पास मीटर में छेड़छाड़ की शिकायतें ही मिलती थी। 
विज्ञापन

 
सबूत के बिना अधिकारी कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। गुरुवार को एसडीओ अरविंद सिंह के निर्देशन में जेई एसके मौर्या, जेई विवेक खरे, जेई अरविंद कुमार, जेई नरेंद्र सिंह, जेई टेस्ट संतराम की टीम ने शहर के मोहल्ला जमालशाह के पीछे गली में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टीम को सील्ड मीटरों में रजिस्ट्रेंस लगे दिखाई दिए। मीटर के अंदर रजिस्ट्रेंस देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। जेई टेस्ट संतराम ने मीटर का निरीक्षण कर उसके पीछे के हिस्से में छेद से रजिस्ट्रेंस को अंदर लगाया जाना पाया।

 इस आधार पर वहां अन्य उपभोक्ताओं के भी मीटरों की जांच की गई तो एक ही गली में पांच उपभोक्ताओं के मीटरों में एक ही तरह की छेड़छाड़ पाई गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मीटरों में रजिस्ट्रेंस लगाकर अधिक लोड को कम करने की विधि है।


इससे रीडिंग भी प्रभावित होती है। इस संबंध में जेई एसके मौर्या ने बताया कि पकड़े गए उपभोक्ताओं में मुन्नी देवी पत्नी संतोष सक्सेना, आशा देवी पत्नी श्याम लाल, रामलखन पोरवाल पुत्र महादेव प्रसाद, राम निवास दिवाकर पुत्र मौजी लाल, जावेद खान पुत्र सलीम खान के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed