फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Message to stay away from social media in student life

Auraiya News: छात्र जीवन में सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश

Sun, 22 Oct 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Message to stay away from social media in student life
दिबियापुर। विष्णुपुरी दिबियापुर स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने छात्र जीवन में सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह की आस्था, हार्दिका, नव्या, माही, अभय के ग्रुप ने हेल्दी फूड व जंक फूड पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शिक्षा एक अधिकार पर नुक्कड़ नाटक में कक्षा सात के नविका, लक्ष्मी, सक्षम, फैज ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया पर नुक्कड़ नाटक में कक्षा आठ के आर्या, स्वाति, नहिदा, हर्षित, शौर्य के ग्रुप ने छात्र जीवन में सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वच्छता पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में तान्या, साक्षी, रितिका, वैष्नवी, सचिन के ग्रुप ने एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में कक्षा 10 के नियति, रिया, पलक, प्रियंका, अनन्या ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रबंधक शिवपाल सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक निदेशक हिमांशु यादव ने बच्चों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। शिवम कुमार, सतीश, राजेश, तेज प्रताप, शुभम, नितेश, खुशबू, मोनिका, काजल, सरस्वती, निशी, दीपाक्षी, वंदना, अल्पना, रिशु, मोहम्मद तारिक आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed