फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   message of Timing utilization

समय के सदुपयोग का संदेश दिया

Wed, 10 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 10 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
message of Timing utilization
विवेकानंद ग्रामोउद्योग महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की ओर से चलाए जा रहे शिविर का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। प्राचार्य डा.डीपी सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को समय की उपासना करके उसका सदुपयोग का संदेश दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं ने बताया कि 4 फरवरी से ग्राम जमुहीं में प्रारंभ हुए शिविर में प्रतिदिन किसी न किसी समन्वित विचारधारावश प्रभातफेरी निकालकर ककराही गांव में विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ जागृति पैदा की। नेहरु युवा केंद्र इटावा एवं फल संरक्षण केंद्र औरैया, मद्य निवारण केंद्र इटावा, पशुपालन केंद्र औरैया, जिला उद्योग केंद्र औरैया आदि केंद्रों के अधिकारियों ने शिविर के दौरान विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। शिविर में शामिल छात्राओं ने प्रौढ़ शिक्षा के तहत गांव की वृद्धाओं को शिक्षित किया। डा.अजब सिंह यादव, रामशंकर गुप्ता,  अंशू तिवारी, डा.राकेश तिवारी, प्रोफेसर इकरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed