{"_id":"699c9d6b21b44bedb70a35a3","slug":"meritorious-students-and-parents-honored-in-shiksha-chaupal-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140285-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिक्षा चौपाल में मेधावी व अभिभावक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिक्षा चौपाल में मेधावी व अभिभावक सम्मानित
Tue, 24 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर फफूंद में सोमवार को संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल के मेधावी छात्रों व जागरूक अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि शिक्षा चौपाल माता-पिता-शिक्षक संवाद को मजबूत कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाती है। एसआरजी अलका यादव ने जूनियर विद्यालयों में मीना मंच एवं मिशन शक्ति से छात्राओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों को निपुण बनाने में अभिभावकों का भी योगदान है।
इस दौरान संकुल खानपुर के विद्यालयों के मेधावी व निपुण बच्चों, जागरूक अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कंपोजिट स्कूल खानपुर में 25 तक पहाड़े सुनाने पर कक्षा एक के छात्र आदित्य व उसकी मां को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार राजपूत, इंदुबाला राजपूत, साकेत दुबे, आलोक बाबू गुप्ता व विपिन बाजपेयी मौजूद रहे।