फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meritorious high school students will get 10 thousand scholarships

Auraiya News: हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को मिलेगी 10 हजार छात्रवृत्ति

Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Meritorious high school students will get 10 thousand scholarships
औरैया। हाईस्कूल की परीक्षा के मेधावी छात्रों के लिए विद्याधन छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ हो चुका है। इसके तहत चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले 10वीं पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सीबीएसई बोर्ड पास छात्र-छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को www.vidhyadhan.org वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पात्रता को पूरा करने वाले छात्र-छात्राएं ही योजना का लाभ ले सकेंगे। चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि 2024 यूपी बोर्ड के छात्रों को आवेदन के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने पर ही वह पात्र होंगे, जबकि सीबीएसई के छात्रों के आठ सीजीपीए व दिव्यांग विद्यालयों के लिए 65 प्रतिशत अंक के साथ 6.5 सीजीपीए होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। योजना के लिए यदि छात्रा बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे इंटर की शिक्षा के दौरान भी 10 हजार रुपये मिलेगा। इसके बाद यदि छात्र का प्रदर्शन ठीक रहता है तो योजना के तहत आगे भी उसे डिग्री कोर्स को संचालित करने के लिए 15 से 75 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हाल ही में संचालित हुई इस योजना के तहत में समस्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी अवगत कराया गया हैै।

--------------

आवश्यक प्रमाण पत्र व नियम

- 80 प्रतिशत या इससे अंक लाने वाले कर सकेंगे आवेदन।

- दो लाख रुपये वार्षिक आय परिवार के बच्चे किए जाएंगे चयनित।

- दिव्यांग छात्रों के लिए 65 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता।

- एक फोटो, हाईस्कूल परीक्षा का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

------------------

आवश्यक प्रमाण पत्र व नियम

- 80 प्रतिशत या इससे अंक लाने वाले कर सकेंगे आवेदन।

- दो लाख रुपये वार्षिक आय परिवार के बच्चे किए जाएंगे चयनित।

- दिव्यांग छात्रों के लिए 65 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता।

- एक फोटो, हाईस्कूल परीक्षा का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

------------------
वर्जन

छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्र विद्याधन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इस संबंध में सभी स्कूलों को जानकारी दे दी गई है।
- एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed