{"_id":"6a3986c207eb0ae2cc025665","slug":"mercury-rose-by-three-degrees-maximum-temperature-stood-at-41-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147022-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन डिग्री चढ़ा पारा, 41 रहा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन डिग्री चढ़ा पारा, 41 रहा अधिकतम तापमान
Tue, 23 Jun 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27- वाटरकूलर से ठंडा पानी पीते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। जनपद में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार जारी है। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद पारा फिर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल है।
सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। उमस के कारण लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। इससे बेचैनी और थकान बढ़ रही है। रात के समय भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा, जिसके चलते लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार की अपेक्षा तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग द्वारा 22 और 23 जून को वर्षा की संभावना जताई गई थी लेकिन सोमवार देर शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। भीषण गर्मी का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि खेतों में नमी बढ़ सके और धान की फसल को नुकसान से बचाया जा सके।