फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury dropped due to westerly winds, melting increased

पछुआ हवाएं चलने से गिरा पारा, गलन बढ़ी

Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to westerly winds, melting increased
औरैया। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पारा तीन से चार डिग्री तक लुढ़क गया है। शाम ढलते ही हल्की धुंध और गलन से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। इसके चलते शाम सात बजते-बजते बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

पर्वती इलाकों में बर्फबारी से एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहा। उसके बाद दो दिनों से तापमान तेजी से कम हो रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं ने गलन भरी सर्दी का अहसास कराया। दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा के झोके भी गलन बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में सुबह बिस्तर से निकले लोग
विज्ञापन

राहत पाने के लिए अलाव के आसपास पहुंचने लगते हैं। तेजी से बढ़ रही ठंड के बाद भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि शहर के रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौराहा, जिला अस्पताल, जेसीज चौराहा आदि स्थानों पर प्रशासन ने अलावा जलाने की व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलावा जलवाए जाने के लिए औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील में 50-50 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 दिसंबर तक मौसम इसी तरह रहेगा। कोहरे की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ठंड और गलन गेहूं के लिए फायदेमंद है। इससे फसलों का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed