फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury crosses 41 degrees, scorching heat in bad condition

Auraiya News: पारा 41 डिग्री पार, झुलसाने वाली धूप से गर्मी में बुरा हाल

Thu, 08 Jun 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 41 degrees, scorching heat in bad condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। पिछले कई दिनों से गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी व उमस से परेशान जनमानस को कोई राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार सुबह से ही गर्मी व उमस ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। सूर्यदेव की तपिश व उमस के आगे हवा भी बेअसर दिखाई दी। दोपहर बाद 42 डिग्री के ऊपर चढ़ने से लोग पसीना-पसीना रहे।
हालात यह हैं कि दिन में चिलचिलाती धूप से होने वाली गर्मी और उमस लोगों को झुलसा रही है। रात में भी उमस व गर्मी का बुरा हाल है। लोगों को न दिन में चैन और न ही रात को सुकून मिल रहा है। जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान में पिछले दो दिन में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी मापी गई। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। लगातार सूरज के तेवर तल्ख और उमस बढ़ती जा रही है। हल्के बादल आ रहे हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। देर शाम को मौसम बदल जाता है, लेकिन गर्मी और उमस बरकार रहती है। गुरुवार को भी तापमान उछाल मारता है तो उमस भी कम नहीं रही। जिससे लोग बेचैन और बेहाल दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा। शनिवार को एक डिग्री तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

---
बिजली कटौती से पेड़ों की ढूंढ रहे छांव
ग्रामीण इलाकों में फाल्ट होने से बिजली कटौती हो रही है। इससे भी लोग परेशान है। दिन दिन भर बिजली न आने से परेशान लोग गांव के पेड़ की छांव तलाशते नजर आ रहा है। ग्रामीणों को पेड़ की छांव, बाग का सहारा बना हुआ है। बिधूना कस्बे के कल्याणपुर जागू में ग्रामीण विपिन भदौरिया, नीटू, अभिषेक आदि ने बताया बिजली न आने पर पेड़ की छाव में बैठे नजर आए। बताया कि दिन में घंटों के लिए बिजली गुल रहती है। इस समय पेड़ों की छांव व हवा की सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article