Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mentally ill new mother, along with her newborn, pushed a staff member and fled.

Auraiya News: मानसिक बीमार प्रसूता नवजात के साथ कर्मी को धक्का देकर भागी

Mon, 02 Nov 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill new mother, along with her newborn, pushed a staff member and fled.
दिबियापुर (औरैया)। ओवरब्रिज के पास खुले में प्रसव के बाद 50 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराई गई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रविवार को अस्पताल से चली गई। सीएससी अधीक्षक का कहना है कि वह स्वास्थ्य कर्मी को धक्का देकर भाग गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस पीईटी की तैयारियों में व्यस्त थी। देर रात तक जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य व पुलिस विभाग पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

कस्बे के ओवरब्रिज के पास मानसिक बीमार महिला ने दो दिन पहले नवजात को जन्म दिया था। जानकारी के बाद एंबुलेंस जच्चा बच्चा को सीएससी दिबियापुर ले गई। वहां मौजूद स्टाफ ने दोनों की जांच की और दोनों स्वस्थ पाए गए। जच्चा बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर निगरानी की जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल से निकल गई। वार्ड में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी ने उसको मौजूद न देख अपने अधिकारी को जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि प्रसूता को 48 घंटे निगरानी में रखा गया था, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं थी। स्टाफ को परेशान कर रही थी, इसकी पुलिस को सूचना दी गई थी। फोन के माध्यम से थाना पुलिस से महिला सिपाही भेजने के लिए कहा गया था। पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा में फोर्स व्यस्त होने के कारण महिला सिपाही कुछ देर रुक कर चली गई थी। इसी बीच प्रसूता अस्पताल से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रशासन की निगरानी में प्रसूता को भर्ती कराया गया था। फिर भी पुलिस टीम को जच्चा बच्चा की तलाश में लगाया गया। अस्पताल से गए जच्चा बच्चा के बारे में स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को जानकारी तक नहीं है। प्रभारी सीएमओ डॉ संत कुमार ने बताया कि दिबियापुर सीएससी से जुड़े इस मामले की जानकारी नहीं है, अगर ऐसी चूक हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed