फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mentally disturbed youth committed suicide by hanging himself

Auraiya News: मानसिक विक्षिप्त युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 06 Sep 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed youth committed suicide by hanging himself
अजीतमल। क्षेत्र के गांव भीखेपुर के पास गुरुवार को पेड़ पर एक युवक का फंदे से शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पूठा निवासी निर्भय सिंह (29) का शव गांव के ही खेत में आम के पेड़ पर शर्ट के बने फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल अशोक कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि निर्भय मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका कई सालों से इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उसे अकेले घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जाता था। वह मां लौंगश्री के पास गांव में रहता था।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार/गुरुवार रात करीब एक बजे वह मां के रोकने पर भी पेंट शर्ट पहनने के बाद हाथ में टॉर्च लेकर दरवाजा खोलकर घर से निकल गया। जहां गुरुवार की सुबह, भीखेपुर गांव के पास पूठा गांव निवासी एक युवक के खेत की मेड़ पर खड़े आम के पेड़ पर लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल राजकुमार सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि पूठा गांव निवासी निर्भय सिंह मानसिक विक्षिप्त था। उसका सैफई से इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed