{"_id":"631e2abd0791227599705681","slug":"memu-passenger-closed-for-two-and-a-half-years-will-run-from-today-auraiya-news-knp717622582","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः ढाई वर्ष से बंद मेमू पैसेंजर आज से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः ढाई वर्ष से बंद मेमू पैसेंजर आज से चलेगी
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ढाई वर्ष से बंद चल रही मेमू पैसेंजर ट्रेन सोमवार से शुरू हो जाएगी। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। माना जा रहा है कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर चल रहे मौन आमरण अनशन और जुट रहे जन समर्थन के चलते रेल प्रशासन से यह निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोरोना संक्रमण के समय मार्च 2020 से बंद थी।
कोरोना संक्रमण काल में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कई ट्रेनों का ठहराव समाप्त कर दिया गया था। लंबे समय से मांग के बावजूद इन ट्रेनों का दोबारा संचालन शुरू नहीं हो पाया है। पांच सितंबर से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकृष्ण पिछड़ा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
रविवार की शाम रेलवे प्रशासन ने कोरोना के समय बंद हुई ट्रेन 64153 अप एवं 64156 डाउन मेमू ट्रेन का सोमवार 12 सितंबर से संचालन शुरू करने की घोषणा की है। रविवार शाम संबंधित पत्र भी रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यह ट्रेन कानपुर से चलकर सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। शाम को इटावा से चलकर छह बजकर 26 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
बता दें कि यह ट्रेन तीन अलग-अलग खंडों में कानपुर से आगरा तक पहुंचती है। पहले खंड में कानपुर से इटावा, दूसरे खंड में इटावा से टूंडला और तीसरे खंड में टूंडला से आगरा के बीच चलती है। रेलवे ने तीनों खंडों में चलने वाली ट्रेन का संचालन बहाल करने की घोषणा की है। ट्रेन का संचालन शुरू होने की घोषणा से अनशनकारी श्रीकृष्ण पिछड़ा, चेयरमैन अरविंद पोरवाल, रामकुमार अवस्थी, राघव मिश्रा, राजा भैैया सोनी, नवीन गणेश पोरवाल, सभासद रजत यादव, सुखलाल गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, अजय गुप्ता आदि ने खुशी जताई है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि सोमवार से ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू हो रहा है।
डीआरएम कर सकते फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा सोमवार को फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सकते हैं। वह अनशन स्थल पर भी पहुंच सकते हैं। हालांकि रविवार शाम तक स्पष्ट निर्देश न आने के कारण उहापोह की स्थिति रही। फिर भी रेल प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि डीआरएम का इटावा क्षेत्र में निरीक्षण कार्यक्रम सोमवार को प्रस्तावित है।