फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   members bycot oath taking programme

शपथ समारोह में हावी रही गुटबाजी, सभी सदस्यों ने किया बहिष्कार

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
members bycot oath taking programme
औरैया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में गुटबाजी और विरोध शुरू हो गया। पांच घंटे इंतजार के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने भेदभाव का आरोप लगा हंगामा कर शपथ का बहिष्कार कर दिया। भाजपा नेता और अधिकारी सदस्यों को मनाने में जुटे रहे लेकिन वह नहीं माने। आखिर में शाम चार बजे के करीब अध्यक्ष कमल दोहरे को डीएम सुनील कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शांति वाटिका में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का समय निर्धारित किया गया। जबकि सदस्यों को शपथ के लिए जिला पंचायत सभागार बुलाया गया। ये बात सपा और भाजपा के साथ बसपा व निर्दलीय सदस्यों को खटक गई। सदस्यों ने सुबह से ही भेदभाव का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर तक कई दिग्गज नेताओं के इंतजार में शपथ समारोह टलता रहा। कई सदस्यों को अध्यक्ष के शपथ समारोह में कोई तवज्जो नहीं मिली। शाम चार बजे के करीब जब मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पहुंचे तो डीएम सुनील कुमार वर्मा ने कमल दोहरे को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद घोषणा की गई कि सदस्यों को जिला पंचायत में शपथ दिलाई जाएगी। इतना सुनते ही सभी सदस्य एक स्वर में विरोध जताते हुए चले गए। अफसर और जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्यों से संपर्क कर उन्हें बुलाते रहे, लेकिन देर शाम तक शपथ लेने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को खाली मिलीं कुर्सियां
अध्यक्ष कमल दोहरे को शपथ दिलाने के बाद जब डीएम सुनील कुमार वर्मा जिला पंचायत पहुंचे तो उन्हें एक भी सदस्य नहीं मिला। सभागार में कुर्सियां और मंच सजा था, लेकिन सदस्य न होने पर डीएम कुछ देर अकेले ही कुर्सी पर बैठकर सदस्यों के आने का इंतजार करते रहे। इससे पहले ही घंटों इंतजार के बाद कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर सदस्य वाकआउट कर चुके थे।
समय से पहले पहुंचे, नाश्ता मिला न भोजन
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में लगभग पांच घंटे इंतजार के बाद सपा, निर्दलीय और भाजपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित सदस्यों ने कहा कि उन्हें पत्र भेजकर जिला पंचायत कार्यालय सभागार में शपथ दिलाने के लिए सुबह 11 बजे बुलाया गया था। वह समय से पहले कार्यालय परिसर में पहुंच गए। यहां न तो उनके नाश्ते का इंतजाम किया गया और न ही भोजन का। सपा समर्थित सदस्य रवि त्यागी के समर्थन में सभागार में मौजूद 20 सदस्यों ने एक साथ विरोध किया।
इंतजार के बाद इटावा सांसद भी लौटे
इटावा लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए थे। बताते हैं कि वह सुबह लगभग साढ़े 10 बजे शहर में थे। लेकिन कार्यक्रम में देरी के कारण वह शहर के एक होटल में रुके। जहां उन्होंने कार्यक्रम शुरू होने का लगभग साढ़े तीन घंटे तक इंतजार किया। बाद में वह इटावा लौट गए।
नहीं नजर आए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
भाजपा प्रत्याशी कमल सिंह दोहरे को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह कार्यक्रम में दूर-दूर तक नजर नहीं आए। सूत्रों के अनुसार कमल सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में गुटबाजी हावी हो गई है। सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पुत्र नवनिर्वाचित सदस्य करमवीर सिंह भी नहीं दिखे।
समारोह में इनकी रही मौजूदगी
डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक, अजय सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सतीश पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, जिले के प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, जिला मंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य आदि। इनके अलावा सदस्यों में विश्वजीत सिंह, प्रियंका दुबे और वासुदेव मौजूद रहे। हालांकि स्वागत के दौरान वासुदेव मंच पर नहीं पहुंचे।

देरी के कारण सदस्य चले गए थे। उन्हें बुलाया गया है। बाकी सदस्यों को तय होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। - कमल सिंह दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed