फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mehndi Mehndi competition Shreya and Ritika first

मेंहदी प्रतियोगिता में श्रेया एवं रीतिका अव्वल

Fri, 28 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 28 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mehndi Mehndi competition Shreya and Ritika first

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल विष्णु पुरी औरैया रोड पर मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर श्रेया त्रिपाठी एवं प्राइमरी स्तर पर रीतिका गुप्ता ने बेहतरीन मेंहदी अपने हाथों पर रचाकर पहला स्थान पाया। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य आरडी यादव ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


 
प्रधानाचार्य आरडी यादव ने बताया कि अगली आउट डोर प्रतियोगिता सितंबर में कराई जाएगी। इसके साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेंहदी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रजलाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चे ऐसे प्रत्येक आयोजन में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में जूनियर एवं प्राथमिक स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

 
आयोजन समिति में शामिल श्रीमती रंजना राजपूत, अंजू गुप्ता, ज्योति दीक्षित, दिव्या अवस्थी, मेघा अग्रवाल ने पहले तीन स्थान पर रहीं छात्राओं के नामों की घोषणा की। प्रधानाचार्य आरडी यादव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में श्रेया त्रिपाठी, अंशिका परिहार. वैष्णवी मिश्रा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहीं। वहीं प्राइमरी स्तर की प्रतियोगिता में रीतिका गुप्ता, आराधना पोरवाल, मालती यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।

छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डिजायन अपने- अपने हाथों में सजाईं। इस मौके पर मंजू यादव, दीपमाला, प्रज्ञा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed