{"_id":"5f8dd6f08ebc3e9bca1afa40","slug":"meeting-auraiya-news-knp5894825174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर बोर्ड बैठक में दिखा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर बोर्ड बैठक में दिखा आक्रोश
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। गहमागहमी के बीच हुई बैठक में सभासदों ने जिला प्रशासन की असहयोग पूर्ण कार्यशैली को लेकर आक्रोश जताया। विकास कार्यों के लिए बजट न उपलब्ध कराने पर खूब खरी खोटी सुनाई। बैठक में नए प्रदर्शनी स्थल पर प्रदर्शनी लगवाने का निर्णय लिया गया।
पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी की मौजूदगी में हुई बैठक में खराब आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई, जिसमें सबसे अहम मुद्दा बजट का रहा। अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि बजट न होने के कारण बल्ब तक खरीदने की स्थिति नहीं बची है। विकास कार्य कराना दूर की बात हो गई है। कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बजट की मांग की जा चुकी है।
बैठक में जिला प्रशासन की ओर से लगातार किए जा रहे असहयोग पर सदस्यों में नाराजगी जताई। पालिका की प्रदर्शनी की भूमि को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग पर सवाल उठाए। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस बार शरदोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन यमुना रोड पर नए प्रदर्शनी स्थल पर होगा।
विज्ञापन
बैठक में लेखाकार विजय प्रताप मिश्रा ने प्रस्ताव रखा कि पंचवर्षीय कर निर्धारण वर्ष 2015-16 से 2019-20 जो 31 मार्च 2020 को समाप्त हो चुका है, अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। पंचवर्षीय कर निर्धारण के लिए छह महीने बीत चुके हैं। ऐसी स्थिति में गृहकर जलकर की वसूली के लिए 2015-16 से 2019-20 को एक साल की अवधि के लिए बढ़ाए जाने की बात कही गई। इस पर बोर्ड ने सहमति दे दी।
बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि कोरोना महामारी को देखते हुए पालिका की ओर से फंड के अभाव के बाद भी शहर भर में सैनिटाइजेशन व सफाई का कार्य कराया गया।
बैठक में सभासद राजेंद्र तिवारी, पंकज मिश्रा, सतीश पाठक, अभिलाषा, राजवीर, विनोद कुमार, प्रकृति कांत, सनी कटियार, विनीता, राहुल कुमार, भारत सिंह, ज्ञान सिंह, रचना, रामकांती, समीक्षा अवस्थी, विवेक कुमार, करुणा, संतोष त्रिवेदी, अरविंद चौबे, पुष्पा शर्मा, शिवपाल सिंह भदौरिया व भैरो सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।
पालिका बोर्ड बैठक में भाजपा के नामित सभासद अमर सिंह राठौर ने कहा कि पालिका में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति की जांच कराई जानी चाहिए। हालांकि जब नामित सभासद से सदस्यों ने बोर्ड बैठक में नाम का खुलासा करने को कहा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।