{"_id":"5eb2fa708ebc3e9082567fa1","slug":"meeting-auraiya-news-knp558832424","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ऑड-इविन तर्ज पर दुकानों को खोलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ऑड-इविन तर्ज पर दुकानों को खोलने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लॉकडाउन के दौरान अधिकांश दुकानों के बंद होने से व्यापारिक गतिविधियों के लगभग ठप होने से जिले के व्यापारी चिंतित हैं। सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए ऑड इविन की तर्ज पर दुकानों का संचालन कराए जाने की मांग की है। इससे हर वर्ग के व्यापारी को राहत मिल सकेगी।
महावीर गंज स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में सप्ताह में सभी दुकानों को ऑड-इविन की तर्ज पर खुलवाने की मांग उठाई गई। व्यापारी नेता राजेश बाजपेई, राजकुमार सक्सेना, सुधीर पुरवार, ब्रजेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र अग्रवाल, अखिलेश सक्सेना, राजू गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि ने कहा कि इससे में तीन दिन दैनिक जरूरतों की दुकानों को और तीन दिन गैर जरूरी सामानों की दुकानों का संचालन कराए जाने से हर तबके के व्यापारियों को राहत मिल सकेगी।
इस दौरान सभी व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शराब ठेकों का संचालन शुरू कराए जाने पर आपत्ति जताई है। कहा कि इससे न केवल जिले भर में घटनाएं बढ़ गई हैं। बल्कि आमदनी बंद होने गके बाद शुरू हुए अनावश्यक खर्चों से घरों में भी अशांति और अन्य समस्याएं खड़ी हो गई हैं। व्यापारियों ने देशहित में शराब के ठेकों को बंद कराए जाने की मांग की है।