{"_id":"5e7cd2f38ebc3e78b86416ae","slug":"meeting-auraiya-news-knp5524691116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सामान घर-घर पहुंचवाने के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सामान घर-घर पहुंचवाने के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लॉकडाउन के दौरान एक ही स्थान पर भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए प्रशासन जरूरत का सामान घर-घर पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। गुरुवार को एसडीएम/ईओ नगर पालिका ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा। व्यापारियों से कहा गया कि वे दैनिक जरूरत का सामान उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराएं। साथ ही भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के खानपान की व्यवस्था करने के लिए भट्ठा मालिकों से इंतजाम करने को कहा गया।
एसडीएम सदर विजेता ने नगर पालिका परिषद सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं पूछी। साथ ही दुकानों पर भीड़ जमा होने से रोकने के लिए जरूरी खाद्य पदार्थों को घर-घर पहुंचाने में सहयोग की मांग की।
व्यापारियों ने बाहर से सामान लाने में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। शहर के अंदर आने वाले खाद्यान्न लदे वाहनों को न रोके जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने इसके लिए जल्द ही व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर पास जारी किया जाएगा। इस दौरान व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता, राजकुमार सक्सेना, सुधीर पुरवार, अनुराग अग्रवाल व बबलू आदि मौजूद रहे।