फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

छेडख़ानी जैसी घटनाओं पर तत्काल हो कार्रवाई

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
meeting
औरैया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को विकास भवन में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला से जन सुनवाई के दौरान आठ महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। लोहिया नगर निवासी अनीता ने बताया कि पति की मौत के बाद से सास, ससुर, देवर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया। दोबारा वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस मामले में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस अधीक्षक से पिछले एक साल में महिलाओं के खिलाफ हुए बलात्कार और छेड़खानी से संबंधित मामलों की प्रथम सूचना रिपोर्ट, चार्जशीट व फाइनल रिपोर्ट की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी महिला के साथ यदि छेड़खानी होती है तो तत्काल उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि कन्याओं एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं के साथ सभी कॉलेजों में 112 आपातकालीन सेवा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री भगवान, 181 महिला हेल्पलाइन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed