फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meeting auditorium will be built in the municipality with a cost of Rs 27 lakh.

Auraiya News: 27 लाख रुपये से बनेगा नगर पालिका में बैठक सभागार

Mon, 18 Mar 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Meeting auditorium will be built in the municipality with a cost of Rs 27 lakh.
औरैया। शहर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के दिन बहुरने लगे हैं। अब इस कड़ी में पालिका में होने वाली बोर्ड बैठक को लेकर सभागार बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पालिका परिसर में चिह्नित स्थान में जल्द ही बोर्ड बैठक के लिए सभागार का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



वर्षों से नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक को एक छोटे हाल में 25 सभासदों को बैठाकर बड़ी-बड़ी रूपरेखा को तय किया जाता रहा है। ऐसे में कई बार जगह की कमी के चलते सभासदों व अधिकारियों के बैठने में दिक्कत भी हुई। पालिका परिसर के दायरे को सहूलियत के अनुसार ढालने को लेकर पहली बार प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से 27 लाख रुपये के बजट से पालिका परिसर में सभागार बनाने की कवायद शुरू की गई है। इस सिलसिले में बिजली विभाग को परिसर में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए पत्र लिखा गया। परिसर के एक हिस्से को खाली कराते हुए एक सप्ताह के अंदर काम शुरू कराया जाना है। खास तौर पर रोडवेज डिपो से सटे हिस्से में यह सभागार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि 27 लाख रुपये की लागत से पालिका परिसर में बोर्ड बैठक को लेकर सभागार बनाया जाएगा। परिसर में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। जिसके हटते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed