फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meetiang,DM,auraiya,dhaan

क्रय केंद्रों की कम संख्या पर डीएम खफा

Wed, 10 Nov 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
meetiang,DM,auraiya,dhaan
औरैया। धान खरीद को लेकर जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान क्रय केंद्रों की संख्या कम होने पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश के बाद भी प्रस्ताव बनाकर न भेजने पर मंडी सचिव औरैया को चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित जिला प्रभारी भारतीय खाद्य निगम को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक धान खरीद के लिए 31 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। जबकि शासन से 44 क्रय केंद्र खोले जाने का लक्ष्य था। खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 16, पीसीयू के सात, यूपीएसएस के चार, मंडी परिषद का एक व भारतीय खाद्य निगम को दो क्रय केंद्र खोले जाने का लक्ष्य आवंटित है।
विज्ञापन

जिसमें खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के पांच, पीसीयू का एक, यूपीएसएस का एक, मंडी परिषद का एक तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र अनुमोदन के लिए अवशेष हैं। सभी एजेंसियों को तीन दिन के अंदर अवशेष क्रय केंद्रों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश डीएम सुनील कुमार वर्मा ने दिए हैं। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर तत्काल खरीद प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से सहकारिता विभाग के सभी क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश एजेंसियों के प्रभारियों व एआर कोआपरेटिव को दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि अभी तक पांच क्रय केंद्रों में 14 किसानों से 513 क्विंटल की खरीद की गई है। जल्द ही सभी क्रय केंद्रों पर खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी। नोडल अधिकारियों के निरीक्षण में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता पाए जने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed