{"_id":"617995e44109eb19a074b539","slug":"meetiang-auraiya-eduaction-auraiya-news-knp660626138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण कार्य को कर्तव्य समझकर करें : डायट प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण कार्य को कर्तव्य समझकर करें : डायट प्राचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर ब्लाक प्राथमिक विद्यालय फक्कड़पुर में संकुल शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के तहत उनके दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। वहीं शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
बुधवार को शिक्षक संकुल बैठक में डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने कहा कि वह खुद प्राइमरी में पढ़े हैं। पहले से अब बेसिक स्कूलों के परिवेश व वातावरण में बहुत बदलाव आया है। सरकार शिक्षा पर काफी रुपये खर्च कर रही है। शिक्षा के लिए सामुदायिक सहभागिता भी जरूरी है। शिक्षकों को आत्ममंथन कर कर्तव्यों को समझना होगा और संवेदना के साथ शिक्षण कार्य करना होगा।
डायट प्रवक्ता डॉ. विजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों के दृढ़ इच्छाशक्ति से ही स्कूलों में सुधार किया जा सकता है। कान्वेंट की तर्ज पर बच्चों को भी पूरे समय गतिविधियों व शिक्षण कार्य में व्यस्त रखना है।
विज्ञापन
बीईओ रविकेश कुमार ने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत कार्य योजना बनाकर शिक्षण कार्य करें। इसके साथ डीबीटी व अन्य विभागीय कार्य भी समय से पूरे करें। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने शिक्षकों को मिशन प्रेरणा नियमों के तहत कक्षा कक्ष वातावरण विकसित करने की जानकारी दी। बैठक का एआरपी संदीप कुमार ने संचालन किया। वहीं शिक्षकों ने टीचिंगि लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) प्रस्तुत कर अधिकारियों से वाहवाही लूटी। इस दौरान एसआरजी अलका यादव, एआरपी शिवेंद्र कुशवाहा व मनोज राठौर, प्रधानाध्यापक मोद प्रकाश, डॉ. ओमकांत राजपूत, मुर्शिद सिद्दीकी, रमेश कुमार व पूजा तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।