फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meerut in semi-finals after defeating Farrukhabad

Auraiya News: फर्रुखाबाद को हराकर मेरठ सेमीफाइनल में

Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut in semi-finals after defeating Farrukhabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बे के तहसील ग्राउंड के पीछे चल रहे राज्य स्तरीय बिधूना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फर्रुखाबाद व मेरठ के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ ने छह विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
रविवार को चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फर्रुखाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 15 ओवर में फर्रुखाबाद ने 100 रन तक बनाए। मेरठ की टीम के बॉलर अंकित प्रजापति तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट, अभय व सैफ अंसारी ने एक-एक विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने 11.5 गेंदों में पांच विकेट खोकर मिले 101 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर मैच छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के गेंदबाज शनि दुबे ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। मेरठ के अंकित प्रजापति को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी इटावा के सांई टाइल्स के मालिक दिनेश यादव, पंकज कुमार, मुकेश कुमार ने दी। निर्णायक की भूमिका अर्पूण यादव व रितेश शर्मा, विजय सागर ने अदा की। जबकि कमेंट्री राज त्रिपाठी व अमन शर्मा ने की। इस मौके पर शेखर यादव, राजीव सेंगर, विजय अग्निहोत्री, शशांक पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed