{"_id":"6585d39e522ef200d601c0f7","slug":"mathematics-exhibition-organized-in-the-college-on-ramanujan-jayanti-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6669-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रामानुजन जयंती पर काॅलेज में आयोजित हुई गणित प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रामानुजन जयंती पर काॅलेज में आयोजित हुई गणित प्रदर्शनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज दिबियापुर में श्रीनिवास रामानुजम जयंती के अवसर पर विशाल गणित प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विवेकानंद सभागार में किया। इस दौरान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाॅ. संदीप ओमर प्रोफेसर, गणित, वीजीएम डिग्री काॅलेज तथा महेंद्र सिंह राजपूत अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने की।
कार्यक्रम की शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं श्रीनिवास रामानुजम जी की प्रतिमा पर दीपार्चन एवं पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम में गणित के आचार्य राजीव चतुर्वेदी ने रामानुजम के जीवन कृत्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप ओमर ने कहा कि रामानुजम एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। उन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी उन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गणित के क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रयोग किए जो आज भी उपयोग किए जाते हैं।
प्रधानाचार्य सुशील तिवारी ने कहा कि विद्या भारती की ओर से प्रतिवर्ष ज्ञान विज्ञान मेले में वैदिक गणित के रूप में प्रश्नमंच एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन संकुल, प्रांत, क्षेत्र एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। जिसमें भैया बहिनें प्रतिभाग कर अपनी मेधा का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजित गणित प्रदर्शनी का अतिथियाें ने अवलोकन करते छात्र-छात्राओं को श्रेणीबद्ध चयनित किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं एक से बढ़कर एक माॅडल प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त भैया-बहिन तथा विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहें।