{"_id":"5b0d94ac4f1c1bf76e8b53e3","slug":"mason-s-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबे में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबे में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 29 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नहर में पड़ी साइकिल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव निवासी एक राजमिस्त्री का शव मुरादगंज क्षेत्र के बंबे पर पड़ा मिला। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजमिस्त्री की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने देवर केे आने के बाद तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
प्रेमनगर निवासी राजेश दोहरे (46) पुत्र दिवंगत रघुवीर राजमिस्त्री का कार्य करता था। छोटा भाई राजू दोहरे दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। राजेश दोहरे के परिवार में पत्नी माया देवी (40), बड़ी बेटी कांती (18), रवि (14), रीता (12), पूनम (08), मुस्कान (03) है।
पत्नी माया ने बताया कि राजेश दोहरे सोमवार को रोज की तरह घर से काम करने निकले थे। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी मायादेवी व बच्चों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। राजेश का मोबाइल बंद बताता रहा। इससे परिजन परेशान हो गए। उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। राजेश की रात में ही आसपास खोज की गई पर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह छह बजे मुरादगंज से प्रेमनगर की ओर जाने वाले बंबे की पटरी से गुजर रहे कुछ बच्चों ने राजेश दोहरे को बंबे में पड़ा देखा। उन्होंने बंबे के अंदर जाकर राजेश को बाहर निकाला, तब कुछ और लोग आ गए। राजेश को मृत पाकर गांव में खबर दी गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर आसपास के गांवों वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह और चौकी प्रभारी ने घटनास्थल की छानबीन की। शव का पंचनामा भरकर भेजा। छोटे भाई राजू के बाहर होने के कारण ग्रामीणों ने अपनी जिम्मेदारी पर पंचनामा कराकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाकी की कार्रवाई मृतक के भाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इधर पत्नी माया देवी ने पति की हत्या की आशंका जताई है पर किसी से रंजिश की बात नहीं कही है। माया देवी का कहना है कि देवर के आने पर ही वह कार्रवाई करेगी।
शव से 20 फीट आगे पड़ी थी साइकिल
बंबे में जिस जगह से राजेश का शव बरामद किया गया है वहां से उसकी साइकिल 20 फीट आगे पड़ी हुई थी। इसके अतिरिक्त उसकी चप्पलें भी उससे दूर पड़ी हुई थीं।
बड़ी बेटी कांती की हो चुकी है गोद भराई
राजेश की बड़ी बेटी कांती (18) की पिछले हफ्ते ही गोद भराई हुई थी। परिवारीजन जल्द ही उसके हाथ पीले करने की तैयारी में लगे हुए थे। अब पिता की मौत के बाद उसके सपने टूट से गए हैं।