फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married young man was performing Nikah, stopped when his first wife arrived

Auraiya News: शादीशुदा युवक कर रहा था निकाह, पहली पत्नी के पहुंचने पर रुका

Mon, 29 Apr 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married young man was performing Nikah, stopped when his first wife arrived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में शनिवार रात इटावा से बरात आई थी। निकाह पढ़ा जाना था। इसी बीच दूल्हे की पहली पत्नी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। दूल्हे के शादीशुदा होने का पता चलने पर मामला बिगड़ गया। वधू पक्ष के लोगों ने शहनाई रोकते हुए दूल्हा पक्ष से हुए खर्च की बात कहते हुए निकाह से इन्कार कर दिया।
दिल्ली दरवाजा निवासी युवती का निकाह इटावा से तय हुआ। तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिल्ली दरवाजा में बारात पहुंची। खानपान के बाद काजी को बुलाते हुए निकाह पढ़ाने की तैयारी शुरू की गई। इसी बीच दूल्हे के शादीशुदा होने की बात सामने आ गई। इटावा से उसकी पहली पत्नी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। निकाह का विरोध करते हुए दूल्हे के शादीशुदा होने की बात कही।
विज्ञापन

निकाह का विरोध भी करने लगी। मामला बिगड़ता देख दुल्हन पक्ष के हाथ-पांव फूल गए। निकाह को लेकर दूल्हे के शादीशुदा होने की बात छिपाने को लेकर रिश्तेदारों व मध्यस्तता करने वालों को बुलाया गया। मामला इतना बढ़ा कि कोतवाली पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों के लोग जुट गए। दूल्हे को पुलिस ने बैठा लिया। इसके बाद वधू पक्ष की ओर से निकाह को लेकर खर्च हुए धन की बात कहते हुए बेटी का निकाह करने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चली रिश्तेदारों की मध्यस्तता में समझौता बैठक के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि युवक शादीशुदा था। पहली पत्नी के आने के बाद राज खुला। निकाह रुक गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed