{"_id":"63ac8c52385e5e3c0d0e4c8b","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-in-laws-absconding-auraiya-news-knp73593874","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। भैदपुर के मजरा दासीपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घंटों चली पंचायत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दासीपुर निवासी ओमशंकर नाथ मजदूर है। उसकी शादी वर्ष 2020 में कंचौसी ढिकियापुर गांव निवासी दीपानाथ की बेटी प्रीती (22) से हुई थी। प्रीती की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई। ससुराली पक्ष ने फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात कही। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद रातभर पंचायत चलती रही, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ।
महिला के भाई हुक्मनाथ ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस बीच मामला बढ़ता देख ससुराली पक्ष मौके से भाग गए। बुधवार सुबह मायके पक्ष ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।