{"_id":"663133eac24a6916390e1ca0","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-laws-left-the-dead-body-outside-the-house-and-ran-away-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111705-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के बाहर शव छोड़कर भागे ससुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, घर के बाहर शव छोड़कर भागे ससुराली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन डॉक्टर को दिखाने के बाद मृतिका का शव घर के बाहर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी साहब सिंह दोहरे ने बेटी सुनीता (24) का विवाह 14 मई 2021 को थाना क्षेत्र के ही गांव टीकमपुर निवासी दशरथ से किया था। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया की शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये की नकदी मांगते हुए बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे।
सोमवार की शाम ससुरालियों ने उसकी पुत्री से मारपीट की और जहर पिला दिया। इसकी जानकारी पर वह ससुराल पहुंचे तो बेटी वहां नहीं थी। पता चलने पर वह लोग औरैया साईं क्लीनिक पहुंचे। जहां बेटी अचेत अवस्था में थी। मायके के लोगों को देख दामाद और ससुराल के लोग इलाज कराने के लिए ले जाने की बात कहकर बेटी को गाड़ी में लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख अस्पताल का स्टाफ भी मौके से इधर-उधर हो गया। सारी रात उन्होंने बेटी का पता किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीण ने बताया की उनकी बेटी का शव ससुरालीजन टीकमपुर में अपने घर के बाहर डालकर भाग गए है। इस पर वह पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे। जहां छप्पर के नीचे बेटी का शव पड़ा था और सभी ससुराल जन फरार थे।
बताया कि सुनीता की एक छह माह की बेटी सौम्या है। उधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा और थानाध्यक्ष गंगादास गौतम भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं मृतका के पिता ने दामाद दशरथ सिंह, ससुर ब्रजेश, सास शांति देवी, देवर शिवकरन और जयवीर सिंह व ननद रजनी के खिलाफ नकदी की मांग को लेकर पुत्री को जहर देकर मारने की तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की मारपीट की जानकारी हुई है। पिता की तहरीर पर ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।