{"_id":"59208d084f1c1b864bf25da5","slug":"married-widow-sister-in-law-in-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में विधवा भाभी से रचाई शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में विधवा भाभी से रचाई शादी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 21 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में हुआ जयमाल कार्यक्रम।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल विधवा भाभी के साथ रहकर अब दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहे देवर के खिलाफ महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। समाधान दिवस में आई शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां दोनों पक्षों की रजामंदी से कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में उनकी शादी कराई गई। दोनों के परिजन व ग्रामीण भी आ गए थे।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर-बल्लापुर निवासी हेतराम के बड़े पुत्र संतोष की शादी करीब पांच साल पूर्व बिधूना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी जसवंत सिंह की पुत्री अंजू के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही संतोष की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। संतोष की मौत के बाद हेतराम का छोटा पुत्र कुंवर बहादुर अपनी विधवा भाभी अंजू के साथ रहने लगा। इसके बाद अब कुंवर बहादुर कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा था। अंजू अपने मायके जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
कुंवर बहादुर की शादी की जानकारी मिलने पर अंजू ने शनिवार को समाधान दिवस में कोतवाली अजीतमल में कुंवर बहादुर सहित उनके परिजनों के खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को कोतवाली बुलवा लिया और आपस में समझौता करने की सलाह दी। प्रयास के बाद दोनों पक्ष व अंजू व कुंवर बहादुर एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने को राजी हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने कोतवाली अजीतमल परिसर में बने मंदिर पर एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। ग्रामीणों और पुलिकर्मियोें ने आशीर्वाद दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की रजमंदी से शादी कराई गई है।
विज्ञापन