फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married scorched death

झुलसी विवाहिता की मौत

Tue, 06 Jan 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 06 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Married scorched death
थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात निवासी मृतका के भाई कौशल किशोर पुत्र स्व. बाबा संत राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन विनीता की शादी गत 2009 में राम शंकर के पुत्र जय चंद्र निवासी दूल्हाराय का पुर्वा थाना फफूंद के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। इसके बावजूद भी बहन के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। विवाह होने के बाद ससुरालीजन उसकी बहन विनीता से आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। यह बात विनीता ने कई बार घर पर बताई लेकिन क्षमता न होने के चलते ससुरालीजनों की मांग पूरी न की जा सकी। इसके चलते उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। कौशल ने बताया कि मांग पूरी न होने के चलते ससुरालीजनों ने गत 31 दिसंबर को उसकी बहन विनीता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना में बहन 90 प्रतिशत जल गई। इस घटना की जानकारी परिजनों को 1 जनवरी को ग्रामीणों ने फोन से दी। सूचना मिलने पर परिजनों ने पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार/सोमवार की रात विनीता ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने ससुरालीजनों में पति जयचंद्र, ससुर रामशंकर ठेकेदार, सास सपना देवी, चचिया ससुर राजू दूधिया व चचिया सास के खिलाफ दहेज अधिनियम के साथ ही हत्या का प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार को तहरीर के दौरान मृतका का कानपुर में उपचार चल रहा था। इस वजह से हत्या का प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था लेकिन रविवार/सोमवार की रात में मृतका की मौत हो जाने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed