फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girlfriend created ruckus at grooms house in Auraiya, bride refused to marry

न मिली प्रेमिका, न ही दुल्हन: गर्लफ्रेंड ने नहीं आने दी बरात, खाली हाथ लौटे दूल्हे राजा, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 01 Dec 2022 03:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 03:56 PM IST
सार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका को बिना बताए शादी करना दूल्हे को भारी पड़ गया। दूल्हे के घर पहुंचकर प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। वहीं, दुल्हन ने मामले की जानकारी के बाद शादी ने इनकार कर दिया। थाने में दिन भर समझौते का प्रयास चला, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन
Girlfriend created ruckus at grooms house in Auraiya, bride refused to marry
बिधूना कोतवाली में मौजूद दोनों पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में प्रेमिका को बिना जानकारी दिए शादी करना एक दूल्हे को मंहगा पड़ गया। प्रेमिका ने दूल्हे के घर पहुंच हंगामा किया। इस बीच किसी तरह से सजधज कर बिधूना के नगला निरंजन दूल्हा तो जा पहुंचा, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

मंगलवार रात से बुधवार देर शाम तक समझौते का प्रयास चला, मगर बिना दुल्हन ही बरात लौट गई और शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई। लड़की के भाई ने दहेज में दिए गए सामान और खर्च दिलाने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कन्नौज जिले के भावलपुर थाना छिबरामऊ निवासी सियाराम के पुत्र प्रदीप कुमार की बारात मंगलवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला निरंजन रठगांव आनी थी। प्रदीप अपने घर पर जिस समय दूल्हा बन रहा था उसी समय उसके घर पर उसकी प्रेमिका जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका ने बिना बताए शादी करने पर खूब बखेड़ा किया और बारात नहीं आने दी। इधर लड़की के घर वाले देर रात तक बरात आने का इंतजार करते रहे। देर रात किसी तरह एक कार से दूल्हा प्रदीप गांव पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे तैयारियां धरी की धरी रह गई।

देर रात दोनों पक्षों में समझौता होता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इधर बुधवार सुबह लड़की के भाई मोहित कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि प्रदीप सेना में जवान है। उसने अपनी बहन की शादी 15 लाख में तय की थी। उसने शादी में खर्च हुए रुपये व नुकसान की भरपाई कराने की मांग पुलिस से की।

लड़की के भाई व परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम को बरात आने का समय पूछा गया तो सभी तैयारियां करने की बात कही। मगर प्रेमिका घर पर बवाल कर रही थी, इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद रात तक बरात के रास्ता भूल जाने की बात कह गुमराह किया जाता रहा।

काफी प्रयास के बाद लड़के पक्ष ने सही जानकारी दी और लड़की को लाकर किसी अन्य स्थान पर शादी कराने की बात रखी। मगर घर वाले इस पर तैयार नहीं हुए। देर रात दूल्हा एक ब्लाक प्रमुख के साथ पहुंचा, तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

बरात आने के विवाद की जानकारी मिली थी। थाने पहुंच कर जानकारी की गई। दोनों पक्ष के थाने आने पर समझौता का प्रयास कराया गया, लेकिन दोनों पक्ष में बात नहीं बनी है। यदि तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।  -शिष्यपाल, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed