फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Marriage in Kotwali when relatives are not ready

परिजनों के तैयार न होने पर कोतवाली में शादी

Mon, 23 Nov 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Marriage in Kotwali when relatives are not ready
23एयूआरपी46 - रविंद्र और अलका ने कोतवाली परिसर में पहनाई जयमाला। - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। परिजनों के तैयार न होने पर कोतवाली एक शादी की गवाह बनी। युवक और युवती ने सोमवार की शाम कोतवाली परिसर में जयमाल डालकर शादी की। लड़का शाक्य और लड़की कश्यप है। दोनों के बीच करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत गांव रायपुर निवासी रविंद्र कुमार (22) पुत्र सुघर सिंह का पड़ोस के गांव में रहने वाली अलका (18) पुत्री अशोक से करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रसंग में करीब छह माह पहले अलका कहीं चली गई थी। लेकिन रविंद्र को पुलिस के पकड़ लेने पर फिर से वापस आ गई थी। सोमवार को अलका का घर में विवाद हुआ। उसने घर में कहा कि शादी रविंद्र से करूंगी नहीं तो जान दे दूंगी। इस पर मामला कोतवाली पहुंचा। यहां पर भी दोनों पक्ष शादी करने पर अड़े रहे। इस पर कोतवाली परिसर में ही दोनों एक दूसरे को जयमाल डाल विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

इस मौके भाजपा नेता अभय सिंह व लड़की पक्ष से भाई व युवक पक्ष से पिता व भाई समेत के लोग मौजूद रहे। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शादी के समय कोतवाली में मौजूद नहीं था। हालांकि परिसर में शादी हुई है। दोनों बालिग हैं। दोनों के परिजन मौजूद थे। वहीं, भाई ने बताया कि ये अपनी मर्जी से शादी कर रही हैं। इनकी खुद की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed