{"_id":"69ea6dd7cd876868be0c7a2a","slug":"marks-are-not-the-measure-of-success-there-are-other-ways-too-auraiya-news-c-12-knp1001-1500468-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अंक नहीं हैं सफलता का पैमाना, राहें और भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अंक नहीं हैं सफलता का पैमाना, राहें और भी
विज्ञापन
औरैया। बोर्ड परीक्षा के जारी परीक्षा परिणामों पर जिले के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अधिकारियों ने छात्रों को एक संदेश भी दिया। कहा कि इस परीक्षा परिणाम में मिले अंक भविष्य की सफलता का पैमाना नहीं हैं। आगे की तैयारी के लिए कमियों को दूर करने का जरिया है। इस परीक्षा परिणाम से निराश नहीं होना है। आगे की तैयारी को और बेहतर करना है। कम अंक वाले विषयों में कमियों का आकलन करते हुए सुधार के प्रयासों पर काम करने की जरूरत है। अधिकारियों की यह राय सभी बच्चों के लिए रही।
-- -- -
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम के जरिए हमें स्वयं की कमियों को दूर करने का एक जरिया मिलता है। उन्होंने स्वयं का एक उदाहरण दिया। कहा कि 10वीं में सामाजिक विषय में कम अंक आए थे। इसके बाद उन्होंने थ्योरी में लेखन का अभ्यास किया। कमियों को दूर करते हुए 12वीं में बेहतर अंक पाए थे।
-- -- -
बोर्ड परीक्षा के परिणामों को सकारात्मक लेना चाहिए। इससे हमें आगे की कक्षा के लिए तैयारी का अनुभव मिलता है। किस विषय में हमारी कमी है। उसका आकलन करते हुए सुधार का प्रयास करना चाहिए। अच्छे अंक आने पर मजबूत विषयों में आत्मबल बढ़ता है।