{"_id":"5f7c9c4f8ebc3e9bbf6b375c","slug":"march-2022-tak-bannay-ga-medical-collage-auraiya-news-knp5868802200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2022 में मेडिकल कालेज का निर्माण होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2022 में मेडिकल कालेज का निर्माण होगा पूरा
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया के जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर बनाए जाने वाले राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई कानपुर मंडल की समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। बता दें कि पिछले दिनों बरमूपुर स्थित प्रस्तावित भूमि के सर्वे का काम हुआ था।
औरैया के जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर दिबियापुर के पास ग्राम पंचायत सेहुद के मजरा बरमूपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण प्रस्तावित है। भूमि का चिह्नीकरण, आवंटन एवं बजट निर्धारण के बाद भूमि की सर्वे प्रक्रिया को पिछले दिनों पूरा कर लिया गया। 24 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कानपुर मंडल में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कालेज की निर्माण प्रगति के बारे में जानकारी दी थी।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि 30 सितंबर 2019 को स्वीकृत राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण 244.33 करोड़ रुपये में होना है। इसके लिए अभी तक 20 करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त किए जा चुके हैं। निर्माण के लिए मुख्यालय स्तर से ई निविदा के माध्यम से 25 अगस्त 2020 को लखनऊ की परामर्शी फर्म का चयन किया जा चुका है। 2 सितंबर 2020 को अनुबंध गठन की कार्यवाई पूरी कर ली गई है। 31 मार्च 2022 तक राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानपुर मंडल की समीक्षा बैठक में कानपुर मंडल के कमिश्नर ने बताया है कि औरैया का राजकीय मेडिकल कालेज मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उनका प्रयास होगा कि निर्धारित अवधि में ही मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाए। ताकि जिले के लोगों को सहूलियत मिल सके।