फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Many big names of the city may come under the purview of NIA investigation.Many big names of the city may come under the purview of NIA investigation.

Auraiya News: एनआईए जांच की जद में आ सकते हैं शहर के कई बड़े नाम

Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Many big names of the city may come under the purview of NIA investigation.Many big names of the city may come under the purview of NIA investigation.
औरैया। सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा के परिवार और करीबी दोस्तों के बाद उसके साथ अलग-अलग व्यापार करने में शामिल रहे लोग भी एनआईए जांच की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जल्द ही शहर के कई बड़े नाम भी एनआईए जांच में सामने आ सकते हैं। हालांकि कमलकांत के दोस्तों से लेकर अन्य करीबी तक फिलहाल उनसे दूर होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में एनआईए पटना की टीम ने 4 दिसंबर को कमलकांत वर्मा के परिवार और करीबियों समेत 13 टीमों पर छापा मारा था। यहां करीब 15 घंटे की कार्रवाई के बाद टीम असलहे, नकदी, नंबर प्लेट, दो कारों और अन्य सामान सीज कर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अब नोटिस भेजे जाने का सिलसिला जारी है। कमलकांत और राजकुमार सक्सेना के बाद तीन अन्य व्यापारियों को भी एनआईए का नोटिस पहुंच चुका है।
सूत्रों का दावा है कि जल्द ही कुछ अन्य लोगों को भी नोटिस रिसीव कराए जाएंगे। पुलिस के माध्यम से ये नोटिस रिसीव कराए जा रहे हैं। इन लोगों में शहर के कुछ बड़े नाम शामिल हैं। एनआईए को सीडीआर और घर से बरामद अभिलेखों में इनके एक साथ कारोबार करने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इसमें अधिकांश काम जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। ऐसे में कमलकांत के करीबियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

दूसरी तरफ स्थानीय खुफिया विभाग भी अंदर ही अंदर कमलकांत के नेटवर्क को खंगाल रहा है। इसमें हर करीबी पर नजर रखी जा रही है। यह सूचनाएं पुलिस संकलित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed