फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Manish is teaching teachers the tricks of science

Auraiya News: राज्य स्तरीय कार्यशाला में मनीष सिखा रहे शिक्षकों को विज्ञान के गुर

Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Manish is teaching teachers the tricks of science
दिबियापुर । जूनियर हाईस्कूल शिवगंज के विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार अगरतला में शिक्षकों को विज्ञान की बारीकियां सिखा रहे हैं। उन्हें तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक कार्यशाला में बतौर संदर्भदाता आमंत्रित किया गया है। वह सात जनवरी तक विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

मनीष कुमार के अनुसार कार्यशाला के गुरुवार को पहले दिन प्रमुख सचिव विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग त्रिपुरा कुशवंत सिंह शेट्टी (आईएफएस), निदेशक त्रिपुरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद अनिमेष दास (आईएएस), समग्र शिक्षा त्रिपुरा के बी. भट्टाचार्या (एसपीडी), नोडल ऑफिसर त्रिपुरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद सुब्रानिल राय की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। बताया कि हम सभी विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम सेउनके नियमों और सिद्धांतों को समझने के लिए वाद संवाद में जुटे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में उन्होंने मोबाइल फोन को बतौर वैज्ञानिक उपकरण इस्तेमाल करना, विद्युत आवेश और उसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन के एक साथ घटित होने, लंब और अभिलंब का अंतर समझना, परावर्तन के नियमों में आपत्ति और परावर्तित किरणों का एक ही तल में होना और प्रकाशिकी के प्रयोगों का आम जीवन से जुड़े प्रयोगों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed