फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mangoes ripened with chemicals in the market can harm your health

Auraiya News: बाजार में केमिकल से पके आम, बिगाड़ सकते सेहत

Mon, 16 Jun 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mangoes ripened with chemicals in the market can harm your health
बाजार में आम खरीदती महिला। - फोटो : बाजार में आम खरीदती महिला।
बिधूना। बाजार में इन दिनों आम की काफी खरीदारी हो रही है। रोक के बावजूद भी आम को पकाने में कार्बाइड जैसे रासायनिक पदार्थ का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो कार्बाइड से पके फल मानव शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव डालते है। जबकि जिम्मेदार विभाग अभी तक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

रोक के बाद भी व्यापारी आम, केला समेत अन्य फलों को कार्बाइड से पका रहे हैं। व्यापारी बाहर से कच्चे फल मंगाते है। उन फलों को दुकानों व गोदामों में कार्बाइड की पुड़िया बनाकर रख देते है। इसकी गर्मी से 12 से 24 घंटे में फल पककर तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद व्यापारी बाजार में ग्राहकों को इन फलों को बेच रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो इसे खाकर लोगों का लिवर कमजोर हो जाता है। वहीं, आम दुकानदारों का कहना कि बाजार में बिकने वाले सामान्य केमिकल से ही फल को पकाया जा रहा है। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग अभी तक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।
हमेशा धुलकर ही करें फलों का सेवन
सीएचसी एरवाकटरा में तैनात ड़ॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि कार्बाइड से पकाए गए फलों की पहचान बेहद आसान है। केमिकल के पकाए गए फलों का रंग बेहद चटक होगा। इसे धुलकर ही खाना जरूरी है। अन्यथा इनके सेवन से पेट संबंधी समस्याएं, किडनी, एलर्जी व त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। इसलिए इसके उपयोग से बचना चाहिए।

जनपद में अभियान चलाकर दुकानों से आम के नमूनों को भरकर जांच के लिए लैब भेजा जा चुका है। जांच रिपोर्ट अभी नही आई है। जल्द ही दोबारा से बिधूना क्षेत्र में अभियान चलाकर दुकानों से आम व अन्य फलों के नमूना भरकर जांच के लिए भेजे जाएगा। किसी भी हाल में लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।- अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा व औषध प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed