फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Managing director will review tomorrow, officers busy in preparation

Auraiya News: प्रबंध निदेशक कल करेंगे समीक्षा, तैयारी में जुटे अधिकारी

Tue, 08 Jul 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Managing director will review tomorrow, officers busy in preparation
औरैया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक 10 जुलाई को जिले में आएंगे और वो विभागीय अफसरों के संग बैठक कर 14 बिंदुओं पर समीक्षा कर प्रगति लेंगे। प्रबंध निदेशक के दौरे को लेकर मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन के अफसर समीक्षा की बैठक की तैयारियों में पसीना बहाते नजर आए।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक नितीश कुमार सभी जनपदों का भ्रमण कर बिजली संबंधी कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। 10 जुलाई को एमडी का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम लगा है। जनपद में आने के बाद एमडी उपकेंद्राें व कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की बिजली व्यवस्था की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। उनका 10 हजार से अधिक के बकायेदार और कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा झटपट पोर्टल पर दिए गए व रिजेक्ट किये गए कनेक्शनों की समीक्षा करेंगे। वह बिजनेस प्लान में पिछले तीन वर्षों में हुए कार्य व इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित कार्यों को भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बिजली विभाग के सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियां करने में जुटे रहे। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक का 10 जुलाई को जनपद भ्रमण कार्यक्रम है। वह 14 बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed