{"_id":"57bb47af4f1c1bf654d4ff1b","slug":"man-was-killed-in-motorcycle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल नदी मोड़ पर सोमवार शाम बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि युवक को गंभीर हालत में सैंफई रेफर किया गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
सहायल थाना क्षेत्र के गांव महारजपुर निवासी कोटाडीलर रामप्रकाश (50) पुत्र बनवारी लाल अपनी बुलेट बाइक से दिबियापुर जा रहे थे। सहायल नदी मोड़ पर दिबियापुर की तरफ से प्लेटिना बाइक सवार आर्यन(23) पुत्र स्व.रमेश निवासी मुगरिहा आ रहा था। दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
दोनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से दोनो को सैंफई रेफर किया गया। रामप्रकाश को गंभीर हालत में दिबियापुर के गेल गांव के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। आर्यन को गंभीर हालत में सैंफई ले जाया गया है। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के एक भाई पीसीएस अधिकारी है और एक गेल में इंजीनियर। अचानक हादसे में गांव में शोक है।
विज्ञापन
हादसे में घायल वृद्धा की मौत
खानपुर चौराहे पर कुछ दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विगत दिनों खानपुर निवासी चंद्रकाली पत्नी दर्शन लाल खानपुर चौराहे पर बाजार के लिए आई थीं। उसी समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सैंफई रेफर कर दिया गया। सैंफई में उपचार के दौरान बीती रात वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे राजेंद्र कुमार ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।