फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   man arrest in illegal mining made a reel sitting in police station clerk reported to the line

UP पुलिस की किरकिरी करा रहा ये Video: अवैध खनन में पकड़े गए युवक ने कोतवाली में बैठ बनाई रील, मुंशी लाइन हाजिर

Thu, 15 May 2025 08:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 May 2025 08:49 PM IST
सार

माफियागीरी का यह अंदाज पुलिस की किरकिरी करने वाला रहा। वायरल रील की अमर उजाला पुष्ट नहीं करता है। हालांकि इस रील का संज्ञान सीओ सदर अशोक कुमार ने लिया।

विज्ञापन
man arrest in illegal mining made a reel sitting in police station clerk reported to the line
युवक ने थाने में बनाई रील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रील का शौक हर किसी को है। यह शौक किसी न किसी तरह से लोगों को प्रभावित भी करता है। एक ऐसा ही मामला यूपी के औरैया स्थित सदर कोतवाली से गुरुवार को सामने आया। जहां अवैध खनन में कुछ मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गए। साथ में एक युवक भी पकड़ा गया। जिसने कोतवाली में बैठकर रील बनाई। रील में पुलिस कर्मी भी काम करते नजर आए। रील वायरल होने पर सीओ सदर ने संज्ञान लिया। तत्काल प्रभाव से मुंशी को लाइनहाजिर किया गया। वहीं दरोगा की विभागीय जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

 

रील में इस्तेमाल हुआ माफियागिरी वाला गाना
खनन अधिकारी देशराज सिंह व पुलिस की टीम ने अवैध खनन के मामले में कुछ मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। साथ में एक युवक को भी हिरासत में लिया गया। जिसे कोतवाली में ले जाया गया। अवैध खनन में पकड़े गए इस युवक साथ गए दूसरे युवक ने मोबाइल से कोतवाली के अंदर वीडियो बनाया। जिसमें पुलिस कर्मी काम करते नजर आ रहे हैं। जबकि अवैध खनन में पकड़ा गया अनस नाम का युवक मुस्कुराते हुए देखा गया। इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस रील की खास बात यह रही कि इसमें माफियागीरी वाले गाने चलाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशी लाइनहाजिर, दरोगा पर विभागीय जांच
माफियागीरी का यह अंदाज पुलिस की किरकिरी करने वाला रहा। वायरल रील की अमर उजाला पुष्ट नहीं करता है। हालांकि इस रील का संज्ञान सीओ सदर अशोक कुमार ने लिया। मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि दरोगा पर विभागीय जांच शुरू की। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मुंशी प्रशांत को लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं दरोगा हरीश कुमार पर विभागीय जांच शुरू की गई है। कोतवाली के अंदर रील बनाया जाना गलत है। इसमें सीधे तौर पर लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed